मोदी से लूला की बातचीत, ब्राजील आतंकवाद से लड़ाई में भारत के साथ

समाचार दुनिया
Spread the love

पहलगाम में आतंकवादी हमले और उसके परिणामस्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को समर्थन देने एवं एकजुटता प्रदर्शित करने का वादा किया।

लूला ने पहलगाम आतंकवादी हमले में हुई मौतों पर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को बताया गया कि राष्ट्रपति लूला ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत में एकजुटता व्यक्त की।

मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और भारत के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में जानमाल की क्षति पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ समर्थन और एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति लूला को उनकी संवेदनाओं के लिए धन्यवाद दिया।’’

उन्होंने लिखा कि दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *