2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा : MP CM मोहन यादव

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

MP CM मोहन यादव ने घोषणा की कि 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा और राज्य के दो करोड़ से अधिक युवाओं को विकास और नीति निर्माण की प्रक्रिया में भागीदार बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

यादव इंदौर में ‘माय यूथ, माय प्राइड’ सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। यादव ने 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘‘हमारे राज्य में दो करोड़ से अधिक युवा हैं। हम युवाओं से जानना चाहते हैं कि प्रदेश की दिशा-दशा कैसी हो और सरकारी योजनाओं में किस प्रकार सुधार किया जा सकता है।’’

मुख्यमंत्री के अनुसार, अगले साल ‘युवा वर्ष’ के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं के साथ संवाद करके उनके सुझाव लिये जाएंगे और उन्हें विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाया जाएगा। इन क्षेत्रों में पर्यटन, कृषि, स्वास्थ्य, स्टार्टअप, नवाचार, कौशल विकास और रोजगार मुख्य रूप से शामिल होंगे।

यादव ने कहा कि 25 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों में 1.43 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *