गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने कुछ लोगों की सूची जारी की है जिन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण के सम्मान से नवाजा जाएगा. बिहार के कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सरकार ने इन सम्मानों के लिए नवाजा है. बिहार और झारखंड से ऐसे 5 नाम हैं जिन्हें पद्म श्री से नवाजा जा रहा है तो वही, 1 नाम ऐसा है जिसे मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जा रहा है.
बिहार के एलजेपी के संस्थापक सदस्य रामविलास पासवान को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला लिया है. एलजेपी नेता व पीएम मोदी की सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के उनके निधन के बाद मरणोपरांत पद्म भूषण के सम्मान से नवाजा जाएगा. पिछले साल ही बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान बीमारी की वजह से निधन हो गया था.
इसके अलावा बिहार से रामचंद्र मांझी को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से नवाजा जाएगा. वही, मेडिकल के क्षेत्र में अपने किए गए कार्यों के लिए बिहार के डॉक्टर दिलीप कुमार सिंह को भी पद्मश्री देने के लिए नामित किया गया है.
साथ ही बिहार के लिट्रेचर और शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्मश्री के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. वही, कला क्षेत्र में उनके अहम काम के लिए दुलारी देवी को भी पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा. वही, झारखंड से सामाजिक कार्य में अपने अहम योगदान के लिए छुटनी देवी को भी पद्मश्री के लिए नामित किया गया है.