नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के कक्षा-4 की किताब में भारत का वही मानचित्र दिया गया है, जो वर्षों से पाकिस्तान दिखाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान और चीन की सरकारें जो वर्षों से कोशिश कर रही हैं, वह काम भाजपा की एमसीडी ने करके दिखा दिया है।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह दुर्भाग्य और बहुत अफसोस की बात है कि जो वर्षों से पाकिस्तान और चीन जो कोशिश कर रहे हैं, उसको भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने उनकी कोशिश को सही करके दिखा दिया है। एमसीडी के कक्षा-4 की जो किताबें हैं, उस किताबों के अंदर जो मानचित्र दिखाया गया है, वह मानचित्र वही है, जो पाकिस्तान वर्षों से दिखाने की कोशिश कर रहा है, जो चीन उस मात्रचित्र को वर्षों से दिखाने कोशिश कर रहा है। वहीं मानचित्र भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी ने अपने स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए अप्रूव्ड किया है।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी द्वारा भारत की अखंडता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करना बहुत ही शर्मनाक और अस्वीकार्य है, इसके लिए माफी नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन किताबों को तत्काल वापस लेने की मांग करती है और इससे संबंधित सभी बीजेपी नेताओं और अधिकारियों पर देशद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि यह उन सैनिकों के साथ अपमान है, उन शहीदों के साथ अपमान है, जो मां अपने बच्चों को खो देती है, उसके प्यार और समर्पण का अपमान है, जो बहनें अपने पति और भाई को खो देती हैं, यह उसका अपमान है और हिंदुस्तान इस अपमान को नहीं सहेगा।
दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी हम यह मांग करती है कि इनके ऊपर दिल्ली पुलिस और जो भी होम मिनिस्ट्री के लोग हैं, इनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करें, अगर ऐसा मुकदमा दर्ज नहीं करते हैं, तो यह माना जाना जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी की जो सीनियर लीडरशीप है, उनके जानने में यह सारी चीजें हुई हैं और उनसे समझ बूझ कर के यह सारी चीजें हुई हैं।