Actor Arjun Bijlani को पेट में तेज दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, होगी सर्जरी

मनोरंजन
Spread the love

Actor Arjun Bijlani इन दिनों अपने धारावाहिक ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी होस्टिंग के चलते भी अलग पहचान रखते हैं। अब इसी बीच अभिनेता की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में अभिनेता ने जानकारी साझा की है कि सेहत में सुधार के लिए उनकी 9 मार्च को सर्जरी होगी।

जांच के बाद डॉक्टरों ने कही आपातकालीन सर्जरी की बात

अर्जुन को बीते दिन (8 मार्च) तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता के पेट में काफी दर्द था, जिसके कारण वह शूटिंग के लिए सेट पर भी नहीं गए थे। अर्जुन ने बताया कि उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। उनका एक्स-रे कराया गया और डॉक्टरों ने 9 मार्च को एक आपातकालीन सर्जरी करने की बात कही।

अभिनेता का सूज गया अपेंडिक्स

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है।’ साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि शुरुआत में उन्हें पेट दर्द होने पर लगा था कि यह एसिडिटी है, लेकिन दवाएं काम नहीं आईं तो वह इमरजेंसी में गए। जहां जांच के बाद पता चला कि उनका अपेंडिक्स सूज गया है, जिसकी सर्जरी होगी।

अभी बंद नहीं होगा अर्जुन का शो ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’

अर्जुन इन दिनों अपने धारावाहिक ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह निक्की शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। यह लोकप्रिय धारावाहिक ‘प्यार का पहला नाम: राधा मोहन’ का स्पिन-ऑफ है, जिसमें अर्जुन और निक्की की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। बीतों दिनों धारावाहिक के बंद होने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अभिनेत्री निक्की ने सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *