मॉडल से अभिनेत्री बनी पूनम पांडे ने अपने अपनी शादी के 13 दिन बाद ही पति सैम बॉम्बे के खिलाफ गोवा में एक एफआईआर दर्ज करवाई, जहां दंपति अपने हनीमून के लिए गए थे. उन्होंने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद 46 वर्षीय सैम को भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 354 और 506 (ii) के तहत गिरफ्तार किया गया था, हालांकि, कल जमानत पर रिहा हो चुके हैं.
अब इस पूरे मामले पर पूनम पांडे ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से बात की, अभिनेत्री ने दावा किया कि वह शुरू से ही सैम के साथ “अपमानजनक संबंध” में थी. पूनम ने बताया कि ‘सैम और मेरे बीच बहस हुई थी. उसने मुझे मारना शुरू कर दिया, उसने मुझे चांटा मारा और मुझे लगा कि मैं मरने वाली हूं. उसने मेरे चेहरे पर घूंसा मारा, मेरे बालों को खींचा और मेरा सिर बेड के कोने पर दे मारा. उसने मेरे शरीर पर चाकू मारा, मुझे नीचे गिरा दिया और मेरे साथ मारपीट की. किसी तरह, मैं कमरे से बाहर निकल पाई. होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया, जो उसे ले गए. मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
https://www.instagram.com/p/CFcalJmn5Qf/
पूनम ने अपनी शादी को समाप्त करने की योजना बनाई है क्योंकि वह किसी ऐसे व्यक्ति के पास वापस नहीं जाना चाहती जो उसे एक जानवर की तरह पीटे. पूनम ने आगे बताया, “इस बार, मैं उसके पास वापस नहीं जाना चाहती. मुझे नहीं लगता कि किसी ऐसे व्यक्ति के पास लौटना एक समझदारी भरा विचार है, जिसने बिना परिणाम के बारे में सोचे आपको एक जानवर की तरह पीटा है. हमारे रिश्ते को बचाने के लिए, मैंने बहुत कुछ झेला है. मैं एक अपमानजनक रिश्ते की तुलना में अकेले रहना पसंद करती हूं. मैंने हमारी शादी को खत्म करने का फैसला किया है. अब आगे बढ़ने का समय है. पूनम ने कहा कि सैम के साथ उसका संबंध हमेशा हिंसक रहा है लेकिन उसने सोचा कि उससे शादी करने के बाद वह बदल जाएगा.
अगर काम की बात करे तो, पूनम पांडे ने नशा, द जर्नी ऑफ कर्मा और मालिनी एंड कंपनी जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.