अमिताभ बच्चन ने अंग दान करने का लिया संकल्प, फैंस ने यूं किया रिएक्ट

समाचार मनोरंजन
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने 29 सितंबर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा किया कि वह अपने ऑर्गन डोनेट कर रहे हैं. उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वो पोज़ देते हुए मुस्कुराते नज़र आ रहे थे. उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन भी है.

तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, ‘मैं ऑर्गन दान देने की शपथ ले चुका हूं. मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है.’

अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर कई फॉलोअर्स ने प्रतिक्रियाएं दी है। अमिताभ के ट्वीट के जवाब में कई लोगों ने डोनेशन के बाद मिले अपने खुद के सर्टिफिकेट शेयर किए हैं और बताया कि किस तरह वे भी अपने ऑर्गन्स डोनेट कर चुके हैं. वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्होंने अमिताभ से प्रभावित होकर अपने ऑर्गन्स डोनेट करने की बात कही है.

इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट करके कहा कि अमिताभ के ऑर्गन्स किसी को ट्रांसप्लांट किए ही नहीं जा सकते. सर, आपको हेपेटाइटिस-बी है, आपके अंगों को दूसरे में प्रत्यारोपित नहीं किया जा सकता. साथ ही आपके लीवर को ट्रांसप्लांट किया जा चुका है और आप इम्यूनोसप्रेसेंट दवाओं पर हैं. मैं आपके अंग को दान करने और दूसरों की जिंदगी बचाने के आपके फैसले का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं माफी चाहता हूं कि आप साइंटिफिकली आप ऑर्गन डोनेट नहीं कर सकते.

इसके जवाब में एक फैन ने ट्वीट किया, जिसके जवाब में लिखा गया है, वह आंखें, किडनी, हार्ट दान कर सकते हैं. यह बकवास बंद करो। कम से कम उनका संदेश अच्छा है.

एक जुलाई को बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने भी अपने अंगों को दान करने का संकल्प लिया. देशमुख ने लिखा, ‘द गिफ्ट ऑफ लाइफ’ की तुलना में किसी के लिए कोई बड़ा तोहफा नहीं है. जेनेलिया और मैंने अपने अंगों को दान करने की प्रतिज्ञा की है. हम आप सभी से इस महान कार्य में शामिल होने का आग्रह करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *