अंकित तिवारी को मिला इंटरनेशनल ह्यूमन सॉलिडेरिटी अवार्ड

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

वाराणसी स्थित संस्था ‘सच की दस्तक’ ने सामाजिक कार्यकर्ता अंकित तिवारी को इंटरनेशनल ह्यूमन सॉलिडेरिटी अवार्ड प्रदान किया है।

भारत सरकार द्वारा प्रमाणित  इस संस्था ने अंकित तिवारी को यह सम्मान सामाजिक कार्यों वह लेखन कार्यों के लिए के लिए दिया है। यह अवार्ड देश के विभिन्न वर्गों में सकारात्मकता विकसित करने तथा सामाजिक एवं साहित्यिक सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

अंकित अध्यात्म में गहरी रूचि रखने वाले युवा पत्रकार समाजकर्मी और मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज मेजा के निवासी अंकित तिवारी ने अब तक किसानों, दलितों, वंचितों और महिलाओं के मुद्दों पर 50 से अधिक समाचार बेवसाइट तथा पत्रिकाओं और अखबारों में योगदान दिया है।

अंकित तिवारी अपने लेखन के माध्यम से और सीधी भागीदारी के माध्यम से ‘नर्मदा बचाओ आंदोलन’, ‘गंगा आंदोलन’, ‘छोटी नदी आंदोलन’ और ‘किसान आंदोलन’ की गतिविधियों से खुद को जोड़े रखा है।

वह कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के संपर्क में रहकर समाज और राष्ट्र के लिए चिंतन करते रहते हैं। पुरस्कार मिलने पर उनके मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *