अभिनेत्री पायल घोष, जिन्होंने शनिवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, ने कहा कि भले ही उनके पास घटना का कोई सबूत नहीं है, लेकिन उनके साथ ऐसा हुआ. उसने आगे कहा कि वह दो साल पहले #MeToo कैंपेन के दौरान हुई घटना के बारे में बोलना चाहती थी, लेकिन उनके मैनेजर ने उसे अपना ट्वीट डिलीट करने के लिए कहा था। पायल घोष के मुताबिक एक मुलाकात के दौरान अनुराग कश्यप ने उनसे बदसलूकी की और उनका यौन शोषण किया, साथ ही उनसे भद्दी बातें भी की थी. पायल घोष के मुताबिक अनुराग कश्यप ने उन्हें जिस्मानी ताल्लुकात बनाने पर रणवीर कपूर के साथ फिल्म बॉम्ब वेलवेट में काम देने का ऑफर दिया. पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ पीएमओ को ट्वीट किया और सेक्सुअल हैरेसमेंट में पीएम मोदी से इंसाफ मांगा है.
@anuragkashyap72 has forced himself on me and extremely badly. @PMOIndia @narendramodi ji, kindly take action and let the country see the demon behind this creative guy. I am aware that it can harm me and my security is at risk. Pls help! https://t.co/1q6BYsZpyx
— Paayel Ghosh 🕉️ (@iampayalghosh) September 19, 2020
एक्ट्रेस पायल घोष ने ट्वीट कर लिखा, “अनुराग कश्यप ने बेहद बुरी तरीके से खुद को मुझ पर फोर्स किया. नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को देखने दीजिए कि इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को. मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है. मेरी सुरक्षा खतरे में है. प्लीज मदद कीजिए.” नेशनल कमीशन फॉर वीमेन की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि पायल NCW को शिकायत भेजे
क्या बात है , इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में । चलो कोई नहीं ।मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए की औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूँगा की जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं ।१/४
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 19, 2020
शनिवार की देर रात अनुराग कश्यप ने भी अपना पक्ष रखा.अनुराग कश्यप ने देर रात इस मुद्दे पर कई सारे ट्वीट किए हैं. अनुराग कश्यप ने अपने ट्वीट में लिखा है, “क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में. चलो कोई नहीं. मुझे चुप कराते कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया. थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम. बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं.
बाक़ी मुझपे आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए।मैडम दो शादियाँ की हैं,अगर वो जुर्म है तो मंज़ूर है और बहुत प्रेम किया है , वो भी क़बूलता हूँ । चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या २/४
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 19, 2020
अनुराग कश्यप ने अगले ट्वीट में लिखा, ‘बाकी मुझपर आरोप लगाते लगाते, मेरे कलाकारों और बच्चन परिवार को संग में घसीटना तो मतलब नहले पे चौका भी नहीं मार पाए। मैडम दो शादियां की हैं, अगर वो जुर्म है तो मंजूर है और बहुत प्रेम किया है, वो भी कबूलता हूं। चाहे मेरी पहली पत्नी हों, या दूसरी पत्नी हों या कोई भी प्रेमिका या वो बहुत सारी अभिनेत्रियां जिनके साथ मैंने काम किया है, या वो पूरी लड़कियों और औरतों की टीम जो हमेशा मेरे साथ काम करती आई है, या वो सारी औरतें जिनसे मैं मिला बस, अकेले में या जनता के बीच।’
मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूँ ना तो कभी किसी क़ीमत पे बर्दाश्त करता हूँ । बाक़ी जो भी होता है देखते हैं । आपके विडीओ में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं , बाक़ी आपको बस दुआ और प्यार ।आपकी अंग्रेज़ी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफ़ी ।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 19, 2020
एक और ट्वीट में कश्यप ने लिखा, ‘मैं इस तरह का व्यवहार ना तो कभी करता हूं ना तो कभी किसी कीमत पर बर्दाश्त करता हूं। बाकी जो भी होता है देखते हैं। आपके विडियो में ही दिख जाता है कितना सच है कितना नहीं, बाकी आपको बस दुआ और प्यार। आपकी अंग्रेजी का जवाब हिंदी में देने के लिए माफी।’
अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है । बहुत फ़ोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा । यह भी पता है कि पता नहीं कहाँ कहाँ से तीर छोड़ें जाने वाले हैं । इंतेज़ार है ।
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 19, 2020
इसके बाद अपने अगले ट्वीट में अनुराग कश्यप ने लिखा, “अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं. यह बस शुरुआत है. बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा. यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं. इंतजार है.”