बॉम्बे हाईकोर्ट से रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा व दीपेश सांवत को मिली बेल, शौविक की अर्जी खारिज

समाचार मनोरंजन
Spread the love

ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कई दिनों से जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है. बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को सर्शत जमानत दे दी है. वहीं रिया के भाई शोविक और ड्रग पेडलर बासित परिहार की बेल कोर्ट ने रिजेक्ट की है. सुशांत के स्टाफ मैनेजर सैमुअल मिरांडा और दीपेश सांवत को भी जमानत मिल गई है. एनसीबी ने कहा है कि जिन्हें भी कोर्ट ने बेल दी है वो उसके खिलाफ अपील करेगी.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री को सशर्त जमानत दी है. रिया चक्रवर्ती को एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. साथ ही मुंबई से बाहर जाने के लिए उन्हें मंजूरी भी लेनी होगी. कोर्ट ने कहा है कि जमानत के बाद 10 दिनों तक रिया को पुलिस स्टेशन में हाजिरी देनी होगी. रिया को एनसीबी ने 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था. रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स की खरीद फिरोख्त करने का आरोप है.

रिया और उनके भाई शोविक की कई ड्रग्स पेडलर्स संग चैट भी सामने आई थी. सैमुअल मिरांडा के साथ भी रिया की ड्रग्स चैट का खुलासा हुआ था. ये सभी चैट्स सामने आने के बाद ही रिया, सैमुअल, शोविक पर एनसीबी का शिकंजा कसा. रिया और शोविक के खिलाफ गंभीर सबूत मिलने के बाद एनसीबी ने दोनों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद रिया को मुंबई की भायखला जेल में बंद कर दिया गया था.

बता दें कि रिया चक्रवर्ती पिछले 28 दिनों से हिरासत में हैं. रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे का कहना है कि उन्हें फंसाने की साजिश हो रही है जबकि एनसीबी का कहना है कि रिया और शौविक चक्रवर्ती बॉलिवुड में फैले ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा हैं.

एक तरफ रिया के वकील का कहना है कि रिया ने सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदा था जोकि बेहद कम मात्रा में था इसलिए उन्हें जमानत मिल जानी चाहिए. दूसरी तरफ एनसीबी ने अभी तक कोर्ट में कोई भी ऐसा सबूत सामने नहीं रखा है जिससे यह साबित होता हो कि रिया चक्रवर्ती के पास ड्रग्स था.

हालांकि एनसीबी का तर्क यह भी था कि चूंकि अभी मामले की जांच चल रही है, ऐसे में रिया या शौविक को रिहा किए जाने पर वे सबूतों को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं. इसके अलावा इस केस में एनसीबी ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से भी पूछताछ की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *