Corona virus से निपटने के लिए CJI से हस्तक्षेप का Ashwani का अनुरोध

NATIONAL कोरोना वायरस
Spread the love

पूर्व कानून मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अश्विनी (Ashwani) कुमार ने देश में कोरोना (CORONA) संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इस चुनौती से निपटने के लिए Supreme Court से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।
श्री कुमार ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) शरद अरविंद बोबडे को पत्र लिखकर इस चुनौती से निपटने के लिए स्वत: संज्ञान लेकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने और अन्य वैक्सीन के आयात की अनुमति दिए जाने की मांग भी की है।
पत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “मानव जीवन पर खतरे और नागरिकों के जीवन की रक्षा एवं सुरक्षा करने की इस अदालत की संवैधानिक जिम्मेदारी के मद्देनजर अदालत राजनीतिक रैलियों, विरोध प्रदर्शनों और 50 से अधिक लोगों की हिस्सेदारी वाले धार्मिक आयोजनों पर तब तक रोक के लिए स्वत: केंद्र और राज्य सरकारों को निर्देश जारी कर सकती है जब तक कि स्थिति नियंत्रण में नहीं आ जाती।”
उन्होंने आगे लिखा है कि इसके अलावा न्यायालय सभी उम्र के लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *