Gaya: बिहार विधानसभा अध्यक्ष Dr. Prem Kumar ने गुरुवार को गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) का दौरा किया और 11 और 12 जुलाई को आयोजित होने वाले बिहार विधानसभा सदस्यों के ‘प्रबोधन कार्यक्रम’ की तैयारियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, सभागार, आवास, भोजन, परिवहन, पंजीकरण, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरी की जाएं।
निरीक्षण के बाद डॉ. प्रेम कुमार ने तैयारियों पर संतोष जताते हुए कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकांश व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अधिकारी निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे देंगे।