स्कॉटलैंड में शूट हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम का पहला टीजर आ गया है और इसे देखकर आप सीधे 80 के दशक में पहुंच जाएंगे. इस खूबसूरत और क्रिस्प टीजर में आप अक्षय कुमार को टिप-टॉप सूट बूट में देखेंगे, इसके अलावा वे जहाज की सवारी कुछ अलग अंदाज में भी कर रहे हैं. ये टीजर आपको फिल्म के भव्य प्रोडक्शन वैल्यू झलक देता हैं. 30 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार बेल बॉटम पैन्ट्स पहने आते हैं .
‘बेलबॉटम’ एक जासूसी फ़िल्म है, जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है. अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे। ‘बेलबॉटम’ अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी। ‘बेलबॉटम’ के बारे में ख़ास बात यह है कि यह फ़िल्म कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान शूट की गयी है और इसका टीज़र भी सिनेमाघरों के खुलने से पहले ही जारी कर दिया गया है. केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 15 अक्टूबर से कड़ी गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोलने की इजाज़त दी है. वैसे तो फिल्म ‘बेलबॉटम’ कहानी एक विमान अपहरण में फंसे लोगों को छुड़ाने की है लेकिन टीजर में इसकी कोई झलक फिल्म के निर्माताओं ने लीक नहीं की है.
Go BellBottom! Here’s a thrilling throwback to the 80s. 🙌🏼 Presenting #BellBottomTeaserhttps://t.co/U9KEoyggXj
.#BellBottom @vashubhagnani @vaaniofficial @humasqureshi @LaraDutta @ranjit_tiwari @jackkybhagnani @honeybhagnani— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 5, 2020
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर लीड रोल में है. इनके अलावा हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के लुक की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही है. फिल्म में अक्षय कुमार कई अलग-अलग लुक्स में नजर आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में की गई है और बहुत जल्दी खत्म की गई है.
फिल्म ‘बेल बॉटम’ के पूरे टीजर में फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी का एक भी शॉट नहीं है. इस फिल्म को असीम अरोड़ा और परवीज शेख ने लिखा है. फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है और इसे पूजा एंटरटेनमेंट और एमे एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है.
‘बेलबॉटम’ की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई थी और 40 दिन के शेड्यूल में इसे पूरा किया गया. बेल बॉटम’ को वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है.
2020 में अक्षय की पहली रिलीज़ ‘लक्ष्मी बम’ होगी, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवम्बर को आ रही है। अक्षय की बाक़ी सभी फ़िल्में 2021 के लिए पोस्टपोन हो चुकी हैं. इनमें पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडेय हैं.