ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भारती सिंह, उसके पति हर्ष चार दिसम्बर तक जेल भेजे गये

ART AND CULTURE CRIME
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स एंगल आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई में कॉमेडियन भारती सिंह और उसके पति हर्ष लिंबाचिया को जेल की हवा खानी पड़ी।

एनसीबी ने भारती सिंह को इस मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया था और उसके बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया था। एनसीबी ने इससे पहले भारती सिंह के प्रोडक्शन कार्यालय और घर पर छापा मारा और इन दाेनों स्थानों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दंपती ने पूछताछ के दौरान गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है।

दोनों को रविवार को संबंधित क्षेत्र के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और वहां से दोनों को चार दिसम्बर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि दोनों सोमवार को अपनी जमानत अर्जी दायर करेंगे।

इससे पहले भारती के घर और कार्यालय पर एनसीबी के छापे भी पड़े थे और वहां से करीब 87 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। दरअसल, एनसीबी ने मुंबई के खारदांडा इलाके में 21 नवंबर को छापेमारी की थी और 21 साल के एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 40 ग्राम गांजा, नशीली दवाएं आदि बरामद हुई थीं। आरोपी से पूछताछ के बाद एनसीबी ने भारती सिंह के घर औऱ कार्यालय में छापेमारी की थी। उनके पास से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जांच एजेंसी की पूछताछ में भारती और हर्ष ने स्वीकार किया कि वे गांजे का सेवन करते हैं।

भारती को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (NDPS) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में हर्ष भी एनसीबी की गिरफ्त में ले लिये गये। ड्रग्स मामले में यह किसी कलाकार की बड़ी गिरफ्तारी है। इससे पहले एनसीबी ने बॉलीवुड कलाकार अभिनेत्री दीपिका पादुकोणे, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसी अभिनेत्रियों से पूछताछ की थी। दीपिका की टैलेंट मैनेजर दीपिका प्रकाश पर भी शिकंजा कसा था। एनसीबी की जांच का पूरा प्रकरण बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले के बाद शुरू हुआ था। इस मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच एनसीबी ने शुरू की थी औऱ सबसे पहले सुशांत की गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती, शौविक औऱ कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *