Big Boss फेम सोमी खान ने राखी सावंत के एक्स हसबैंड Adil Khan Durrani को अपना हमसफर बनाया है।
Adil Khan Durrani ने गुरुवार रात सोमी खान संग अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की है। आदिल ने एक नहीं दो नहीं पूरी 11 तस्वीरें शेयर की है और कैप्शन में लिखा- हमें यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अल्लाह की कृपा से हमने एक सादे और सुंदर समारोह में अपना निकाह संपन्न कर लिया है।
हम इस आशीर्वाद के लिए आभारी हैं और हम अपने परिवारों और दोस्तों के प्यार और समर्थन के लिए उनकी सराहना करते हैं। हम पति-पत्नी के रूप में एक साथ अपनी नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। कृपया एक धन्य वैवाहिक जीवन के लिए अपनी प्रार्थनाओं में हमें याद रखें।
‘यह मेरी पहली शादी है’
आदिल ने अपनी सीक्रेट शादी को लेकर कहा था कि, ‘यह मेरी पहली शादी है।’ इस निकाह में आदिल और सोमी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। दोनों के हाथ में उनके निकाह के पेपर्स हैं।
राखी का आया रिएक्शन
आदिल खान दुर्रानी और सोमी खान की शादी पर राखी ने कहा, ‘ये बहुत शॉकिंग है। उसने अभी तक तलाक भी नहीं लिया है। आदिल ने मुझसे पहले भी 5-6 बार शादियां की हैं। उन लड़कियों को भी तलाक नहीं दिया। उन सबने मुझे बात की थी। मैं सोमी खान के बारे में जानकर शॉक्ड हूं। आदिल ने एक साल में 3 शादियां कर ली।’