बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

राष्ट्रीय प्रादेशिक समाचार
Spread the love

पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने आज स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। वर्ष 1987 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी श्री पांडेय की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंगलवार को गृह विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी। इस बीच राज्‍य सरकार ने फायर सर्विस व होमगार्ड के डीजी संजीव सिंघल को डीजीपी का अतिरिक्‍त प्रभार दिया है।

श्री पांडेय को 31 जनवरी 2019 को बिहार का पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था। पुलिस विभाग में वे 33 साल सेवा दे चुके हैं। पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक, महा निरीक्षक और अपर पुलिस महानिदेशक तक के सफर में श्री पांडेय 26 जिलों में काम कर चुके हैं। वर्ष 1993-94 में वह बेगूसराय और 1995-96 में जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्हें सामुदायिक पुलिसिंग के लिए भी जाना जाता है।

सुशांत मामले को ले राष्‍ट्रीय चर्चा में भी आए
गुप्तेश्वर पांडेय 31 जनवरी 2019 को बिहार के डीजीपी बने थे। बतौर डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक था। हाल के दिनों में अपने कई उल्लेखनीय कार्यों को लेकर वे चर्चा में बने रहे। मुख्य रूप से बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की माैत के मामले में वे राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चर्चा में आए। सुशांत मामले में मुख्‍य आरोपित रिया चक्रवर्ती द्वारा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ सवाल उठाने पर गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने रिया की औकात को लेकर सवाल कर विवाद भी खड़ा कर दिया था। बाद में उन्‍हें इसके लिए सफाई भी देनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *