Bihar : जैन धर्मशाला में चार पर्यटकों ने फांसी लगाकर एक साथ आत्महत्या की

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

राजगीर : बिहार (Bihar) के नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के दिगंबर जैन धर्मशाला में ठहरे हुए चार पर्यटकों ने फांसी लगाकर एक साथ आत्महत्या कर ली है।

बताया जाता है कि ये सभी दो दिन पहले ही आत्महत्या कर चुके थे, क्योंकि कमरे से बदबू आने पर ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई।

घटना की सूचना मिलने पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह और थानाध्यक्ष रमन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो सभी एक साथ फांसी के फंदे से झूलते हुए नजर आये।

राजगीर डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि पर्यटकों के पास से मोबाइल भी जब्त किये गये हैं, जिसमें बेंगलुरु का नंबर बताया जाता है जिससे ऐसा प्रतीत होता कि ये सभी पर्यटक बेंगलुरु के रहने वाले हो सकते हैं।

बताया जाता है कि सभी पर्यटक राजगीर घूमने आए थे और इस दौरान सभी दिगंबर जैन धर्मशाला में ठहरे हुए थे।

दिगंबर जैन धर्मशाला के मैनेजर विजय कुमार जैन ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर चारों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। उन्होंने बताया कि चारों की पहचान आधार कार्ड से की जा रही है।

पुलिस ने जैन धर्मशाला की पंजी और मोबाइल को जब्त कर लिया है तथा घटनास्थल की बैरिकेडिंग की गयी है, साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

नालंदा जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि राजगीर के ध्रुव मोड़ स्थित दिगंबर जैन धर्मशाला में एक कमरे में बेंगलुरु से आए चार तीर्थ यात्री तीन दिन से बंद हैं।

प्राप्त सूचना के बारे में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया और पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष राजगीर दिगंबर जैन धर्मशाला पहुंचे। अधिकारियों की उपस्थिति में जब दरवाजा खुलवाया गया तो पाया गया कि कमरे में एक पुरुष और तीन महिलाओं के शव लटके हैं। आगे की जांच जारी है।

#राजगीर   #जैनधर्मशाला   #आत्महत्या   #पर्यटक   #दिगंबरजैनधर्मशाला  #डीएसपी

#Rajgir   #JainDharmshala  #Suicide    #Tourists   #DigambarJainDharmshala   #DSP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *