Bihar: नीतीश सरकार ने 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

प्रधान संवाददाता

पटना : बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार (तीन फरवरी) को विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिसमें मुख्य रूप से “ज्ञान, विज्ञान, अरमान (आकांक्षाओं)’’ पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए “विकसित बिहार” को आकार देने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “दूरदर्शी” भूमिका की भी सराहना की।

यादव ने आगे कहा, “बजट ईमान (विश्वास), ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान पर फोकस करते हुए तैयार किया गया है।”

यादव ने कहा कि इस वर्ष बजट का आकार 2025-26 के 3.17 लाख करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है, और राज्य सरकार को उम्मीद है कि 2026-27 में उसका कर राजस्व लगभग 65,800 करोड़ रुपये होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के ‘‘न्याय के साथ विकास’’ के आदर्श वाक्य के अनुरूप, सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए 7,724 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

यादव ने पिछले साल नवंबर में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘कुल 1.56 करोड़ महिलाओं के खातों में दस-दस हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। जल्द ही, वैसे व्यक्तियों को अतिरिक्त दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे जिन्होंने पैसे का इस्तेमाल बिजनेस शुरू करने के लिए किया होगा।’’

#BiharAssembly #Budget #NitishKumar #BijendraPrasadYadv

#बिहारविधानसभा #नीतीशकुमार #बिजेंद्रप्रसादयादव #बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *