Vietnam में नाव हादसा, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत की आशंका

समाचार दुनिया
Spread the love

Vietnam के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक स्पीडबोट के पलट जाने की खबर है, जिसमें कम से कम 15 भारतीय पर्यटकों के डूब जाने की आशंका है। यह जानकारी वियतनाम की मीडिया खबरों में दी गई है।

खबरों के अनुसार, स्पीडबोट पर कम से कम 36 लोगों के सवार थे, जिनमें से 32 भारतीय पर्यटक थे और शेष चार नाव के चालक दल के सदस्य थे।

अधिकारियों के अनुसार, ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की यह नाव शनिवार दोपहर (स्थानीय समय) अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम तक बचाव दल ने सभी 36 लोगों को किनारे पहुंचा दिया था, जिनमें से 21 लोग बच गए, जबकि दो महिलाओं और 13 पुरुषों समेत 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि फु क्वोक द्वीप के पास पलटी इस नाव में 32 भारतीय पर्यटक सवार थे।

दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलटी नाव में ये 32 भारतीय पर्यटक सवार थे।”

इससे पहले भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया था कि प्रभावित परिवारों की मदद और जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *