‘Brahmastra Part One : Shiva’ ने रिलीज होने के दो दिन के भीतर दुनिया भर के सिनेमाघरों में कुल 150 करोड़ रुपये निर्माताओं की झोली में डाल दिये। खुद फिल्म निर्माताओं ने यह जानकारी दी है।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन की भूमिका वाली इस फिल्म को दुनिया भर के सिनेमाघरों में नौ सितंबर को रिलीज किया गया था। बड़े बजट की इस फंतासी और साहसिक फिल्म की पहले दिन की कमाई 75 करोड़ रुपये रही, जबकि अगले दिन यानी 10 सितम्बर को इसने 85 करोड़ रुपये की कमाये। इसके साथ ही इसने 160 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
एक्शन, रोमांस से भरपूर यह फिल्म भव्य विजुअल इफेक्ट्स का अहसास कराती है और सभी आयु वर्गों के लिए सम्पूर्ण Entertainment पैकेज है, जिसे सभी आयु वर्गों के लोग देख सकते हैं।
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म कथित तौर पर 400 करोड़ रुपये से अधिक के बड़े बजट से तैयार की गई है।
1 thought on “Brahmastra Part One : Shiva ने दो दिन में कमाये 160 करोड़ रुपये”