सरकार ने India Renewable Energy शिखर सम्मेलन एवं प्रदर्शनी 2026 में हिस्सेदारी के लिए वैश्विक निशेवकों को आमंत्रित किया है।
New & Renewable Energy मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बृहस्पतिवार को वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि दो से पांच नवंबर तक नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट Renewable Energy क्षमता का लक्ष्य रखा है। इस लिहाज से यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है।
जोशी ने कहा, ‘‘मैं दुनिया भर की सरकारों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों, शोधकर्ताओं, नवोन्मेषकर्ताओं, उद्यमियों और विकास भागीदारों को दो से पांच नवंबर, 2026 तक भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं।’’
मंत्री ने कहा कि इस बार का आयोजन विशेष होगा क्योंकि इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) की नौवीं महासभा और हरित हाइड्रोजन पर चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
इन तीनों वैश्विक आयोजनों के एक साथ होने से उद्योग, वित्त और शोध संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने तथा स्वच्छ ऊर्जा के अगले चरण के समाधान विकसित करने का अवसर मिलेगा।