मिथुन चक्रवर्ती के बेटे और पत्नी योगिता बाली के खिलाफ केस दर्ज, रेप और जबरन अबॉर्शन के लगे आरोप

मनोरंजन समाचार
Spread the love

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती  की पत्नी योगिता बाली और बेटे महाक्षय  उर्फ मेमो पर बलात्कार, चीटिंग और जबरन अबॉर्शन कराने के आरोप में मुम्बई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के मुताबिक- ‘पीड़िता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय उर्फ मेमो 2015 से रिलेशनशिप में थे. महाक्षय ने इस दरम्यान पीड़िता से शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए.’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता ने अपनी एफआईआर के जरिए बताया है कि वह और महाअक्षय साल 2015 से रिलेशनशिप में थे। साल 2015 में महाक्षय ने पीड़ित को घर बुलाया और उसे सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा दी थी. इसी दौरान महाअक्षय ने पीड़िता की सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में कई बार शादी करने की बात कही.

पीड़िता के मुताबिक, जब वो इस रिलेशनशिप की वजह से प्रेग्नेंट हुई तो महाक्षय उर्फ मेमो ने उसे अबॉर्शन करवाने के लिए दबाव डाला और जब वो नहीं मानी तो उसे कुछ पिल्स देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया. पीड़िता के मुताबिक उसे नही पता था कि उसे दी जा रही पिल्स से उसका अबॉर्शन हो सकता है. पीड़िता का कहना है कि महाक्षय की मां और एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी ने पीड़िता की शिकायत के बाद पीडिता को धमकाया था और मामले को रफादफा करने के लिए दबाव भी बनाया.

महाअक्षय और योगिता बाली के खिलाफ धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना), 328 (जहर या अन्य माध्यम से उसे चोट पहुंचाना) 417 (धोखाधड़ी), 506 (धमकी देना), 313 (महिला की सहमति के बिना गर्भपात) और धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि मामले को लेकर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद यह मामला दर्ज किया गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *