देश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख के पार पहुंचा

CORONAVIRUS कोरोना वायरस
Spread the love

कोरोना की तीसरी लहर देश को बुरी तरह प्रभावित करने लगी है और राष्ट्रीय स्तर पर इसके मामले बढ़कर अब 90 लाख के पार पहुंच चुके हैं। देश भर में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 46,232 नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकडों के अनुसार, देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 90,50,597 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 49,715 मरीज कोरोना संक्रमण से ठीक भी हुए हैं लेकिन 564 की मौत भी हुई है। अब तक देशभर में कुल 1,32,726 लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है।
देशभर में 24 घंटों में आए नए मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक हुए मरीजों की है, यानी रिकवरी में तेजी आई है। फिलहाल रिकवरी रेट 93.67 फीसदी है, जबकि सक्रिय मरीज़ की दर 4.85 फीसदी है। देश में कोरोना से डेथ रेट 1.46 फीसदी है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 4.33 फीसदी है।
देश में अब तक कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 84 लाख 78 हजार 124 है, जबकि एक्टिव मामलों की संख्या चार लाख 39 हजार 747 है। देशभर में पिछले 24 घंटों में कुल 10 लाख 66 हजार 022 सैंपल टेस्ट हुए हैं। अब तक देशभर में कुल 13 करोड़ छह लाख 57 हजार 808 सैंपल की जांच हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *