अपने ही बुने जाल में फंसकर हो गया हिंडेनबर्ग का अंत!
एंडरसन ने हिंडेनबर्ग रिसर्च को बंद करने का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि उन्होंने पिछले साल के अंत में इस बारे में अपना मन बनाया था। उसके बाद उन्होंने हिंडेनबर्ग रिसर्च को बंद करने की अपनी योजना से परिजनों, दोस्तों और टीम के सहयोगियों को बता दिया था। उनकी योजना कंपनी को बंद करने से पहले मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने की थी। कंपनी एक अंतिम परियोजना पर काम कर रही थी, जिसे 15 जनवरी को पूरा कर लिया गया और उसके बारे में नियामक को अवगत करा दिया गया।
Continue Reading