शक्तिभोग फूड्स के निदेशकों के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया मामला

NATIONAL राष्ट्रीय
Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक बैंक कंसोर्टियम के साथ तीन हजार 269 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली स्थित शक्तिभोग फूड्स लिमिटेड एवं इसके निदेशकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सीबीआई की ओर से दर्ज प्राथमिकी में मेसर्स शक्तिभोग फूड्स लिमिटेड के अलावा इसके प्रबंध निदेशक के. कृष्ण कुमार एवं अन्य निदेशकों – सिद्धार्थ कुमार एवं सुनंदा कुमार – को आरोपी बनाया गया है।
इन पर आरोप है कि इन्होंने भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में 10 बैंकों के एक कंसोर्टियम से करीब 3269 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
प्राथमिकी के अनुसार, निदेशकों ने न केवल बैंक खातों में फर्जीवाड़ा किया, बल्कि बैंकों से रकम निकालने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। यह मामला भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *