CBI ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 100 ठिकानों पर छापे मारे

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने करीब 3700 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामलों में गुरुवार को देश के 100 स्थानों पर छापे मारे।
सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी (R C Joshi) ने यहां बताया कि विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों (Nationalised Banks) की शिकायत पर 30 मामले दर्ज किये गये हैं। इन बैंकों में इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI), बैंक ऑफ बड़ोदा (BoB), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), आईडीबीआई (IDBI), केनरा बैंक (Canara), इंडियन बैंक (Indian Bank) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank) शामिल हैं।
श्री जोशी ने बताया कि सीबीआई दस्तों ने 11 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 100 स्थानों पर छापे मारे।
इन स्थानों में दिल्ली, कानपुर, गाजियाबाद, मथुरा, नोएडा, गुरुग्राम, चेन्नई, तिरुवरुरर, वेल्लोर, तिरुपुर, बेंगलोर, गंटूर, हैदराबाद, बेल्लारी, वड़ोदरा, कोलकाता, पश्चिम गोदावरी, सूरत, मुंबई, भोपाल, निमाड़ी, तिरुपति, विशाखापत्तनम, अहमदाबाद, राजकोट, करनाल, जयपुर एवं श्री गंगानगर शामिल हैं। यह छापेमारी घोटालेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान का हिस्सा है।
प्रवक्ता ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्रियां/ डिजिटल साक्ष्य बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *