चिराग पासवान ने पीएम को लिखी चिट्ठी, बिहार के हालात व सीएम नीतीश के बारे में बताया

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

पटना: चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार के हालात और नीतीश सरकार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखा है. चिट्ठी में चिराग ने अपने सांसदों की राय से प्रधानमंत्री को अवगत कराया है.

चिराग ने पीएम को चिट्ठी लिखकर सीएम नीतीश को लेकर लोजपा सांसदों की राय से अवगत कराने का काम किया है. उऩ्होंने चिट्ठी में 7 सितंबर को दिल्ली में हुई लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में क्या कुछ बातें हुई और पार्टी सांसदों ने क्या कुछ कहा इसका वर्णन किया है.

बता दें कि 7 सितंबर की लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूद सदस्यों ने एकस्वर से जेडीयू से अलग होने की बात चिराग के सामने रखा था. साथ ही इस मामले पर फैसला लेने के लिए चिराग को अधिकृत किया गया था. संसदीय बोर्ड के सदस्यों की राय के बाद से चिराग ने सीएम नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

लेकिन 12 सितंबर को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और जेडीयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद चिराग के तेवर थोड़े नरम दिखे. उन्होंने कहा कि वो कभी भी नीतीश कुमार की बुराई नहीं किए हैं. वो बिहार और बिहारियों की बात करते रहे हैं. पार्टी स्तर पर बिहार की आवाज को बुलंद करने का काम किया है.

चिराग ने यह भी कहा कि बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी हैं, तो लोजपा को कोई आपत्ति नहीं है. लोजपा बीजेपी के स्टैण्ड के साथ हरवक्त खड़ा था, खड़ा है और खड़ा रहेगा. चिराग के इन बातों से यह लगने लगा था कि बिहार में एनडीए में सारी समस्याए निपट गयी. लेकिन फिर चिराग ने पीएम को पत्र लिखकर ऑल इज वेल पर सस्पेंस बरकरार कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *