CJI ने न्यायमूर्ति शांतनागौदर के निधन पर शोक जताया

LEGAL NEWS न्यायालय
Spread the love

Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन (#Justice Ramana) ने अपने सहयोगी न्यायमूर्ति मोहन एम. शांतनागौदर(#JusticeShantanagoudar) के निधन पर गहरा शोक जताया है।
न्यायमूर्ति रमन ने रविवार को अपने शोक संदेश में कहा, “मैं उनके (Justice Shantanagoudar) शीघ्र एवं पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तथा यथाशीघ्र बेंच में लौटने की उम्मीद कर रहा था।”
उन्होंने कहा, “उनके निधन की खबर भीषण आघात के रूप में आयी है। मैंने अपना एक महत्वपूर्ण सहयोगी खो दिया। उच्चतम न्यायालय में चार साल से उनके साथ जुड़े रहने से मुझे उनकी अद्भुत कानूनी कुशाग्रता से बहुत लाभ हुआ।”
मुख्य न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति शांतनागौदर के पुत्र से बात की और अपनी ओर से तथा शीर्ष अदालत के सहयोगी न्यायाधीशों की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जतायी।
न्यायमूर्ति रमन ने शनिवार को देश के 48वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ ली थी। न्यायमूर्ति शांतनागौदर ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में कल देर रात अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *