Coalgate मामलों की सुनवाई के लिए दो विशेष न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद Supreme Court ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) मनिंदर सिंह और वकील राजेश बत्रा को विशेष सरकारी वकील (SPP) नियुक्त किया है।
मुख्य न्यायाधीश (CJI) शरद अरविंद बोबडे (Justice Bobde) की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने शुक्रवार को संबंधित पक्षों की रजामंदी के बाद श्री सिंह और श्री बत्रा को एसपीपी नियुक्त किया।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शीर्ष अदालत ने श्री अरुण भारद्वाज और श्री संजय बंसल को विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया था। पहले यह जिम्मा श्री भरत पराशर निभा रहे थे। इस बार दो विशेष अदालत गठित की गयी है और इसके लिए दो जज नियुक्त किये गये हैं।
अब न्यायालय ने दो SPP भी नियुक्त कर दिये हैं। इससे पहले आर एस चीमा 2004 से एसपीपी की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन उन्होंने अपनी अधिक्र उम्र और सहयोगी विधि अधिकारियों की कमी का हवाला देते हुए जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था।
न्यायमूर्ति बोबडे (Justice Bobde) ने कहा कि यद्यपि किसी व्यक्तिगत के नाम पर आम सहमति नहीं बनी है, लेकिन सभी संबद्ध पक्षों ने समवेत स्वर में कहा कि शीर्ष अदालत को ट्रायल कोर्ट के वैसे वकील को एसपीपी बनाया जाना चाहिए जिसकी ईमानदारी संदेह से परे हो।