Congress ने मोदी से किया सवाल: जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों हुई खराब

NATIONAL POLITICS राष्ट्रीय
Spread the love

Congress (कांग्रेस) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधते हुए उनसे सवाल किया कि मोदी यह बताएं कि जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई।

कांग्रेस ने भाजपा पर जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रवाद पर अपने एकाधिकार का दावा करती है,  लेकिन उसने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी आज जम्मू में हैं और  उन्हें इन चार सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री यह बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों ख़राब हो गई है?’’

रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा जम्मू के लोगों से किस बात का बदला ले रही है? केंद्र सरकार के प्रशासन के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी में तेज़ी से वृद्धि क्यों हुई है? जम्मू-कश्मीर में शासन व्यवस्था क्यों ध्वस्त हो गई है?’’

पार्टी महासचिव ने कहा कि वर्ष 2024 की शुरुआत के आसपास प्रशासन ने दावा किया कि जम्मू क्षेत्र में चार सक्रिय आतंकवादियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या घटकर 31 हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘अब, एक चौंकाने वाला आंकड़ा पेश करते हुए अधिकारियों का कहना है कि लगभग 50 से 60 आतंकवादी हैं, जिन्होंने अप्रैल-मई में जम्मू के अंदरूनी हिस्सों में घुसपैठ की है।’’

रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यकाल में स्थानीय प्रशासन इस सुरक्षा स्थिति को संभाल पाने में अक्षम रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *