सहकारिता मंत्री की जीवनी ‘माटी से मुकुट तक’ का हुआ विमोचन

फीचर
Spread the love

सिद्धनाथ मंदिर बहराइच के महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 रविगिरि जी महाराज ने सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा की जीवनी ” माटी से मुकुट तक” का विमोचन किया। युवा पीढ़ी में लोकप्रिय उपन्यासकार अवधेश वर्मा की “लव यू पापा” के बाद यह दूसरी कृति है।

पुस्तक “माटी से मुकुट तक” सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के संपूर्ण जीवन पर आधारित है। इस समय युवाओं के बीच सबसे चर्चित उपन्यासकारों में अवधेश वर्मा का नाम शुमार है। पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता सहकारिता मंत्री का संपूर्ण जीवन संघर्ष है।

युवा लेखक अवधेश वर्मा ने पुस्तक में सहकारिता मंत्री के जीवन संघर्ष और उनके गांव की माटी से निकलकर सत्ता के मुकुट तक पहुंचने की यात्रा को बहुत खूबसूरती से दर्शाया है। इनकी सबसे बड़ी विशेषता इनके लेखन में गांव की सौंधी माटी की झलक देखने को मिलती है। यु

वा लेखक अवधेश वर्मा अपने आकर्षक व्यक्तित्व एवं सहज और सरल भाषा की वजह से काफी लोकप्रिय है एवं ग्रामीण परिवेश को अपनी रचनाओं में जीवंत कर देते है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री के सुपुत्र गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, शिवेन्द्र वर्मा (गुलाब), इन्द्रकुमार वर्मा, शुभम आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *