अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनकी पत्नी मेलानिया का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. दोनों अब क्वारंटीन हो रहे हैं. राष्ट्रपति की सलाहकार होप हिक्स उनके साथ एयर फोर्स वन से क्लीवलैंड में हुई पहली प्रेसिडेंशल डिबेट में गई थीं और बाद में वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंदी जो बाइडेन का मास्क पहनने पर मजाक उड़ाया था. जिसपर जो बिडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर पलटवार किया था.
Tonight, @FLOTUS and I tested positive for COVID-19. We will begin our quarantine and recovery process immediately. We will get through this TOGETHER!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 2, 2020
आपको बता दें कि व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स भी शुक्रवार को ही कोरोना की चपेट में आई थीं. इसी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर लिखा था कि होप हिक्स के कोरोना की चपेट में आने के बाद अब मैंने और मेलानिया ने भी टेस्ट करवाया है. हिक्स के पॉजिटिव पाए जाने के बाद ही ट्रंप क्वारंटीन हो गए थे और उनके टेस्ट के नतीजों का इंतजार किया जा रहा था. ट्रंप ने ट्विटर पर बताया, ‘आज मैं और फर्स्ड लेडी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. हम अपना क्वारंटीन और ठीक होने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इससे साथ में जीतेंगे.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
Wishing my friend @POTUS @realDonaldTrump and @FLOTUS a quick recovery and good health. https://t.co/f3AOOHLpaQ
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2020
गौरतलब है कि पूरे विश्व में सबसे अधिक अमेरिका में संक्रमण है. अमेरिका और भारत में लगातार बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं. अमेरिका में 75 लाख से अधिक कोरोना के मामले हैं जबकि 2 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
जब कोरोना वायरस का फैलाव होना शुरू हुआ और अमेरिका में स्थिति गंभीर हो रही थी। तब भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मास्क नहीं पहनते थे और उन्होंने कहा था कि मैं इसकी जरूरत नहीं समझता. हालांकि बाद में उन्होंने मास्क उपयोग करना शुरू कर दिया था.
AIIMS पैनल ने सुशांत सिंह राजपूत केस में मर्डर की बात को किया खारिज