COVID-19 : दिल्ली (Delhi) में CORONA के सक्रिय मामले बढ़कर 34000 के पार

कोरोना वायरस प्रादेशिक
Spread the love

राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना (COVID-19) के सक्रिय मामले बढ़कर 34,000 के पार पहुंच गये।
दिल्ली में रविवार को सक्रिय मामले 5,568 और बढ़कर 34,341 पहुंच गये। राजधानी में नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामलों में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 10,774 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या सवा सात लाख के पार 7,25,197 तक पहुंच गयी है जबकि 5,158 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,79,573 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक रूप से घट कर 93.70 फीसदी पर आ गयी।
इस दौरान 48 और मरीज की मौत होने से मृतकों का आँकड़ा 11,283 पर पहुंच गया। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.56 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में देशभर में दिल्ली चौथे स्थान पर है।
राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,14,288 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जाँच संख्या बढ़कर 2.07 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जाँच का औसत 8,18,854 है।
इस बीच राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ कर 5,705 पहुंच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *