आईपीएल के 13वें सीजन के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को 44 रन से हरा दिया। चेन्नई के खिलाफ 22 मैचों में दिल्ली की यह 7वीं जीत है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई को 176 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 7 विकेट पर 131 रन ही बना सकी। सीजन में चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट पर 175 रन बनाए। दिल्ली के पृथ्वी के शॉ ने IPL में अपनी 5वीं फिफ्टी लगाई। पृथ्वी ने 64 रन की पारी खेली। पृथ्वी के अलावा ऋषभ पंत ने नाबाद 37, शिखर धवन ने 35 और श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 5 रन बनाकर नॉटआउट रहे। वहीं चेन्नई के पीयूष चावला को 2 और सैम करन को एक विकेट मिला।
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रन गति तेज करने में फिर संघर्ष करना पड़ा। चेन्नई की हार तय हो चुकी थी और धोनी बस टीम के स्कोर को सुधारने का प्रयास कर रहे थे ताकि रन रेट बाद में चलकर ठीक रहे। लेकिन अंतिम ओवर में रबादा ने धोनी का भी शिकार कर लिया। धोनी का कैच पंत ने लपका। धोनी ने 12 गेंदों पर 15 रन में दो चौके लगाए।