CTPL ने वित्तपोषण के जरिये हाल में 40 लाख डॉलर जुटाए

कारोबार BUSINESS
Spread the love
प्रवेश प्रबंधन कंपनी CTPL ने वित्तपोषण के हालिया चरण ‘सीरीज ए’ में 40 लाख डॉलर (लगभग 33 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।
CTPL  ने हाल ही में जारी एक बयान में कहा कि कंपनी के प्रौद्योगिकी और रणनीतिक विपणन नवाचारों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया है।
गुजरात वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (जीवीएफएल) के नेतृत्व में और फिजिस कैपिटल के  निवेश के साथ इस दौर में यूसीआईसी, रिकूर ​​और अन्य निवेशकों की भी भागीदारी देखी गई।
CTPL के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विकास साहू ने कहा कि जीवीएफएल, फिजिस कैपिटल और हमारे सभी साझेदारों के समर्थन से हम अपनी पहुंच को बढ़ाने और विश्वविद्यालयों को उनकी प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में सशक्त बनाने के लिए उत्सुक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *