नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सामने आई एक ड्रग जांच में पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें, ड्रग्स केस में दीपिका का नाम सामने आना फैंस के लिए काफी शॉकिंग रहा है. दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी. क्वान कंपनी की मैनेजर करिश्मा के साथ दीपिका की ड्रग्स चैट सामने आई थी. चैट में दीपिका करिश्मा से पूछ रही थीं- माल है क्या? अब दीपिका को एनसीबी के सामने ड्रग्स को लेकर तीखे सवालों का जवाब देना होगा.
दीपिका, जो इस समय अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गोवा में हैं, अपने वकीलों से सलाह ले रही हैं वे वीडियो कॉल के जरिये कानूनी सलाह ले रही हैं. एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका आज दोपहर गोवा से मुंबई के लिए रवाना होंगी, दीपिका पादुकोण से 25 सितंबर को पूछताछ की जाएगी.
गोवा एयरपोर्ट CISF के मुताबिक, दीपिका आज दोपहर 12.30 बजे गोवा से रवाना होंगी. एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट के लिए CISF को अलर्ट किया गया है. दीपिका चार्टर प्लेन से मुंबई जाएंगी. ये प्लेन हैदराबाद से आएगा, गोवा से दीपिका पादुकोण को पिक कर उन्हें मुंबई छोड़ेगा.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि, करिश्मा को भी पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है। करिश्मा को मंगलवार को तलब किया गया था, लेकिन उनकी तबीयत ठीक ना होने के कारण मंगलवार को एजेंसी के सामने पेश नहीं हो सकी. एनसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, “उसे शुक्रवार तक केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने से छूट दी गई है.”
दीपिका, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है. एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि चार बॉलीवुड अभिनेत्रीयों के अलावा एनसीबी ने एक फैशन डिजाइनर सिमोन खंबट्टा को तलब किया है.
निर्देशक शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका ने पिछले हफ्ते गोवा के लिए उड़ान भरी थी. अभिनेत्री और उनके सह-कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे ने मंगलवार को शूटिंग शुरू की.