NCB दफ्तर में दीपिका से ड्रग्स मामले में हो रही पूछताछ, सारा अली खान व श्रद्धा कपूर से भी होगी

समाचार मनोरंजन
Spread the love

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल के जुड़ते ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे रडार पर हैं. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर जैसी हस्तियों के नाम ड्रग्स कनेक्शन में सामने आए हैं. एनसीबी जांच चल रही है. शुक्रवार को एनसीबी ने रकुलप्रीत से पूछताछ की. रकुलप्रीत ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने बताया कि ड्रग्स उनके घर पर था लेकिन से रिया ने रखवाया था. दीपिका की मैनेजर करिश्मा से भी एनसीबी ने पूछताछ की.

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अब से थोड़ी पहले एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं. दीपिका को सुबह 10 बजे एनसीबी के गेस्ट हाउस पहुंचने को कहा गया था. दीपिका 10 बजे से पहले ही एनसीबी गेस्ट हाउस पहुंच गईं. जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से एनसीबी की टीम ने पूछताछ शुरू कर दी है. ड्रग मामले की जांच के सिलसिले में दीपिका पादकोण को एनसीबी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था. माना जा रहा है कि दीपिका से अलग से पूछताछ करने के अलावा उन्हें उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के सामने बैठाकर भी एनसीबी पूछताछ करेगी.

दीपिका पादुकोण से एनसीबी कार्यालय में पूछताछ शुरू हो गई है. उनसे एनसीबी की पांच सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है. दीपिका पादुकोण अपना बयान टाइप्ड फॉर्मेट में देंगी, वो पेपर पर लिखकर स्टेटमेंट नहीं देंगी. दीपिका बोलेंगी और एनसीबी के अफसर टाइप करेंगे जो भी दीपिका बोलेंगी.

हाल ही में दीपिका और करिश्मा की ड्रग्स चैट वायरल हुई थी. चैट में दीपिका ड्रग्स को लेकर बात कर रही थी. NCB ने खुलासा किया कि अभिनेत्री ड्रग चैट के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन थी. जया साहा और करिश्मा प्रकाश ने समूह का हिस्सा होने की बात कबूल की.

सारा अली खान और श्रद्धा कपूर का नाम ड्रग विवाद में तब फंस गया जब एक नाविक ने NCB को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अपने लोनावाला फार्म हाउस में पार्टी करते थे. NCB को दिए अपने बयान में नाविक जगदीश दास ने दावा किया था कि फार्महाउस पर सुशांत राजपूत और उनकी टीम और रिया चक्रवर्ती, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और बॉलीवुड के दोस्तों के लिए अक्सर पार्टी रखते थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *