Delhi के शास्त्री नगर में गुरुवार सुबह पांच बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। यह चार मंजिल की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग भी है। आगजनी की इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भेजी गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रेस्क्यू टीमों ने पांच घायलों को हेडगवार अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनका वहां इलाज जारी है।
मृतकों में 30 साल का मनोज, 28 साल की महिला सुमन, पांच साल की छोटी बच्ची और तीन साल की एक बच्ची शामिल है। साथ ही पार्किंग में खड़े चार वाहन जलकर राख हो गए हैं।
घटना शास्त्री नगर की गली नंबर-13 के हाउस नंबर-65 की है। पुलिस को पांच बचे सूचना मिली कि यहां चार मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है। मौके पर पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन संकरी गली होने के कारण उन्हें अंदर आने में काफी दिक्कत हुई। जैसे-तैसे करके फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मकान तक पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।