दिल्ली के खाद्य आपूर्ति विभाग का एक अधिकारी घूस लेते गिरफ्तार

CRIME प्रादेशिक
Spread the love

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सीबीआई प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि जांच एजेंसी ने दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त जितेन्द्र सिंह राठी और एक ठेका कर्मचारी को एक लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि सस्ते मूल्य की दुकान के लाइसेंस का निलंबन वापस लेने के लिए एक आदमी से डेढ़ लाख रुपये नकद घूस मांगे गये थे। उस व्यक्ति की शिकायत पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। सीबीआई ने जाल बिछाकर उक्त अधिकारी और एक ठेका कर्मचारी को एक लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आरोपी अधिकारी के दिल्ली स्थित परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। दोनों आरोपियों को संबंधित अदालत के समक्ष कल पेश किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *