दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

समाचार कोरोना वायरस
Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि हल्का बुख़ार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को एकांतवास (आइसोलेट) में रख लिया है। सिसोदिया ने कहा, “फ़िलहाल बुख़ार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।’’

इससे पहले बुधवार सुबह खबर आई थी कि सिसोदिया को बुखार हो गया है, उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोमवार को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बुलाया गया। हालांकि इस मानसून सत्र में सिसोदिया शिरकत नहीं कर सके। खबर आई थी कि सिसोदिया ने बुखार की शिकायत के बाद स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। इसी वजह से वह एक दिवसीय मानसून सत्र में शामिल होने नहीं पहुंचे।

दिल्ली के वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सिसोदिया के पास है। सोमवार को बुलाए गए एक दिवसीय मानसून सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली माल और सेवा कर संशोधन विधेयक सदन में रखने वाले थे, लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से वो विधानसभा सत्र में शामिल नहीं हुए। सोमवार को बुलाए गए इस सत्र में प्रश्नकाल नहीं रखा गया। हालांकि, विधायकों को नियम 280 के तहत अपनी बातें रखने का मौका दिया गया।

दिल्ली में बीते कुछ दिनों से प्रतिदिन लगातार 4 हजार से अधिक नए कोरोना मामले आ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद स्वयं को आइसोलेट किया था। कोरोना जांच के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *