Falgun Amawasya: धार्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. अमावस्या तिथि को पितृ कार्यों के लिए बेहद ही शुभ माना गया है. तंत्र-मंत्र की साधना के लिए भी अमावस्या तिथि विशेष फलदायी मानी गई है. इस दिन कई प्रकार की साधना करने व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है. ज्योतिष में अमावस्या के दिन करने के लिए कुछे ऐसे अचूक उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति के कई तरह के दोष दूर होते हैं और उसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का सभी तिथियों में विशेष महत्व होता है. फाल्गुन माह के कृष्ण की पक्ष की अमावस्या तिथि को फाल्गुनी अमावस्या या फागुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है. ये तिथि पितरों की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है. फाल्गुन अमावस्या पितरों को प्रसन्न और पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए बेहद अहम होती है. साथ ही, इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, ध्यान और दान करने विधान है. मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं. फाल्गुन अमावस्या के दिन कुछ चीजों का दान करना कल्याणकारी होता है.
फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि का समापन 10 मार्च को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा. ऐसे में फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च यानी आज ही मनाई जाएगी. अमावस्या तिथि समाप्त होने से पहले आप स्नान-दान आदि कर सकते हैं. फाल्गुन अमावस्या पर अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:08 से दोपहर 1:55 तक रहेगा. फाल्गुन अमावस्या पर तर्पण करने का समय सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच श्रेष्ठ होता है.
फाल्गुन अमावस्या पर करें इन चीजों का दान
– फाल्गुन अमावस्या के दिन गेहूं, चावल, तांबा और गुड़ का दान श्रद्धा अनुसार करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को पितरों के साथ सूर्य देव की कृपा भी प्राप्त होती है.
– इसके अलावा इस दिन आप धन, आंवला, दूध, घी, दही समेत विशेष चीजों का दान कर सकते हैं. मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है.
– इस दिन दान का विशेष महत्व है, इसलिए अपने पितरों को नाम से अनाज, वस्त्र, तिल, कंबल, पलंग, तेल आदि का दान जरूर करें. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.
– फाल्गुन अमावस्या पर किसी गौशाला में गाय के लिए हरा चारा या फिर चारें के लिए धन का दान कर सकते हैं. चूंकि यह अमावस्या रविवार को है, तो इस दिन सूर्य की वस्तुओं का दान करने से पुण्य लाभ होगा और ग्रह दोष भी दूर हो सकते हैं.