आईपीएल (IPL) के जारी रहने पर संदेह, धर्मशाला का मैच बीच में ही रुका

समाचार खेल
Spread the love

धर्मशाला। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती परस्पर कार्रवाई और पड़ोसी देश की ओर से जम्मू एवं पठानकोट में किये गये ड्रोन हमलों के बाद बृहस्पतिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच बीच में ही रद्द कर दिया। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट के आगे जारी रहने पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि लीग को जारी रखने के बारे में फैसला करने से पहले सरकार के निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है लेकिन फिलहाल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।

आईपीएल के एक पदाधिकारी ने कहा कि अभी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं कि बदलती हुई स्थिति में अगला कदम क्या होगा। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट संगठन सरकार से कोई निर्देश नहीं मिला है। हालांकि लखनऊ में शुक्रवार को होने वाले आईपीएल मैच के बारे में उन्होंने कहा कि यह मैच आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *