हरियाणा की मशूहर डांसर सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म, जनवरी में हुई थी शादी

मनोरंजन समाचार
Spread the love

हरियाणा की मशूहर डांसर सपना चौधरी मां बन गई है. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है. उनके पति वीर साहू ने इस बात की पुष्टि की है. सपना चौधरी ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को छुपा कर रखा था. अब सीधे सपना चौधरी के मां बनने की खबर सामने आई है. हालांकि ये खबर उनके फैंस के लिए बड़ा झटका है.

सपना वीर के साथ करीब चार साल से रिलेशनशिप में हैं, जो अब शादी में बदल चुका है. सपना के पति वीर साहू भी एक्टर हैं. वीर साहू हरियाणा के पॉपुलर सिंगर, राइटर और एक्टर है. उनकी भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. वीर एक जाट किसान परिवार से आते हैं.

वीर और सपना ने जनवरी में शादी की थी. हालांकि सपना की मां ने  शादी को गुप्त रखने का खुलासा किया है उनकी मां का कहना कि शादी के बाद कोई प्रोग्राम इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वीर साहू के फूफा जी का निधन हो गया था.

सपना ने अपने करियर की शुरूआत हरियाणवी लोकगीत रागिणी से की थी. उसके बाद सपना को ‘सॉलिड बॉडी’, ‘छोरी भैंस बड़ी बिंदास’ और तेरी ‘आख्यां दा काजल’ जैसे गानों ने यू टयूब सनसनी और मीडिया का स्टार बना दिया. वो वीरे दी वेडिंग और नानू की जानू जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं सपना बिग बॉस 11 में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है.

वहीं, वीर साहू की बात करें तो उन्होंने ‘थड्डी बड्डी’ से डेब्यू किया था. वे गांधी फिर आ गया, खलनायक, रशूट आला जाट जैसी मूवीज में काम कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *