JDU में शामिल हुए बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय, कहा- नीतीश का था बुलावा

प्रादेशिक समाचार
Spread the love

पटना: बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय रविवार को जेडीयू में शामिल हो गए। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिहार में अगले महीने से विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है। राज्य में तीन फेज में वोटिंग होगी।

जेडीयू का दामन थामने के बाद गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि वह राजनीति नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा, ”मुझे खुद मुख्यमंत्री ने बुलाया था और शामिल होने के लिए कहा। मैं राजनीति नहीं समझता हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं, जिसने अपना समय समाज के निम्न वर्ग के लिए काम करने में बिताया है।”

गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार, 22 सितंबर की देर शाम वीआरएस ले लिया था। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था। 31 जनवरी 2019 को उन्हें सूबे का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था।

ये पढ़ें: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में होगी वोटिंग

ये पढ़ें: चुनाव लड़ने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है: गुप्तेश्वर पांडेय

ये पढ़ें: बिहार के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *