गुजरात सरकार ने बदला ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) का नाम, ‘कमलम’ नाम से जाना जाएगा

समाचार राष्ट्रीय
Spread the love

गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को  ड्रैगन फ्रूट का नाम बदलकर ‘कमलम’ करने का निर्णय लिया है। गुजरात सरकार का कहना है कि इस फल का  आकार कमल की तरह है इसलिए इसका नाम ड्रैगन फ्रूट से बदलगर अब कमलम किया जाएगा।

रूपाणी  का कहना है कि ये फल चीन के साथ जुड़ा है इसलिए हमने इसका नाम बदल दिया है। संस्कृत भाषा  में कमलम का अर्थ है कमल का फूल होता है। हाल ही में ये फल भारत में तेजी से लोकप्रिय हुआ है। ये एक उष्णकटिबंधीय फल है जिसे अपने अनोखे स्‍वादा और रूप के लिए पसंद किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने  मंगलवार को  बागवानी विकास मिशन के शुभारंभ के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए  कहा कि ‘हम ड्रैगन फ्रूट के पेटेंट को कमलम कहे जाने के लिए आवेदन कर चुके हैं, लेकिन गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि इस राज्‍य में इस फल को कमलम कहकर ही पुकारा जाएगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि भले ही यह फल ड्रैगन फ्रूट के नाम से जाना जाता है लेकिन ये उचित नहीं है जबकि ‘कमलम’ शब्‍द संस्कृत भाषा का शब्‍द है इसका आकार भी कमल के पुष्‍प की तरह है। इसलिए हमने इसे कमलम कहने का निर्णय लिया है। नाम बदलने के पीछे कोई भी राजनीतिक कारण नहीं है।
मुख्‍यमंत्री रूपाणी ने कहा कि कमलम शब्‍द से किसी को चिंता करने की कोई बात नहीं है, बता दें कि कमल का फूल भाजपा का प्रतीक है। गांधीनगर में स्थित भारतीय जनता पार्टी का मुख्‍यालय का नाम भी ‘श्री कमलम’ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *