फूलों के प्रदेश नाम से मशहूर गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. इसकी सुंदरता के कारण इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता हैं. यह देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. वैसे तो पूरे कश्मीर में ही प्राकृतिक सुंदरता चारों तरफ बिखरी पड़ी हुई हैं, लेकिन गुलमर्ग उनमें सबसे सुंदर जगहों में से एक है. यह मनाली और शिमला जैसी भीड़ वाले पर्यटन स्थल में से बिल्कुल अलग और अधिक सुंदरता का दावा करता हैं.
गुलमर्ग की यात्रा एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए बेहद ही खास होती हैं, क्योंकि इस स्थान को ए़़डवेंचर हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किया गया है. गुलमर्ग में दुनिया की सबसे ऊंची दूसरी केबल कार है. पर्यटक यहां ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, स्कींइग आदि का लुफ्त उठाते है. गुलमर्ग बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी बहुत अधिक प्रसिद्ध है, 1973 में आई बॉबी फिल्म का एक सीन गुलमर्ग में एक झोपड़ी में फिल्माया गया था, जिसके बाद से उस झोपड़ी को “बॉबी हट” के नाम से जाना जाने लगा था.

गुलमर्ग की सबसे खूबसूरत जगह है बायोस्फेयर रिजर्व और एलपैथर झील. अपर्वत पहाड़ पर बनी झील बेहद खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती है. जून के महीने में भी यहां बर्फ जमी रहती है. इस पहाड़ से धीरे-धीरे पिघलती बर्फ इस झील की खूबसूरती को और भी बेहतर बनाती हैं, जिसे देखने के लिए देश-विदेश पर्यटक आते है. आप गुलमर्ग जाएं तो इस झील का नजारा देखना ना भूले.
गुलमर्ग यात्रा का अच्छा समय
गुलमर्ग यात्रा का सबसे अच्छा समय विशेष रूप से मार्च से जून तक है, क्योंकि वर्ष के इस समय के दौरान तापमान और जलवायु की स्थिति काफी सुखद हैं, लेकिन अगर आप बर्फबारी देखना चाहते है तो उसके लिए अच्छा समय अक्टूबर से जनवरी के बीच होता है.

गुलमर्ग शहर के स्थानीय भोजन
गुलमर्ग हिल स्टेशन पर आपको गुलमर्ग के प्रसिद्ध भोजन के रूप में दम आलू, मोदल पुलाव, केहवा, शेख कबाब आदि चखने को मिल जायेंगे.
गुलमर्ग में घुमने की जगह
अफरवत पीक
गुलमर्ग गंडोला
खिलनमर्ग
निंगली नल्ला
गोल्फ कोर्स
कैसे पहुंचें गुलमर्ग?
गुलमर्ग पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं
हवाई जहाज: गुलमर्ग हिल स्टेशन की यात्रा के सबसे निकटतम हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है, जो कि गुलमर्ग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है. एयरपोर्ट से गुलमर्ग तक जाने के लिए आपको टैक्सी किराए से लेनी होगी.
ट्रेन: गुलमर्ग की यात्रा ट्रेन से करने के लिए गुलमर्ग का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू रेलवे स्टेशन हैं, जो गुलमर्ग से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. आप जम्मू से श्रीनगर के लिए बस का चुनाव कर सकते है या सीधे गुलमर्ग जाने के लिए कैब ले सकते हैं.
सड़क: दिल्ली से गुलमर्ग के लिए सीधी बस सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.