सुशांत सिंह राजपूत के मामले में दो खेमों में बंटा बॉलीवुड, एक दूसरे पर कर रहे है छींटाकशी

मनोरंजन आलेख
Spread the love

नई दिल्ली \ शालिनी

सुशांत सिंह राजपुत की मौत के बाद पूरा देश एकसाथ एक आवाज में सुशांत को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है, इस मुहिम में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे भी शामिल हुए, उन्होंने भी देश के साथ अपनी आवाज को बुलंद किया. कंगना रनौत से लेकर शेखर सुमन तक इस मुहिम में जुड़े और सुशांत के लिए न्याय की मांग की .

लेकिन जो आवाज बॉलीवु़ड से निकलकर आई थी, वह आवाज अब आपस में ही एक-दूसरे से टकरा रही हैं, सुशांत को न्याय दिलाने के बजाय वो अपने आप को न्याय दिलाने में जुट गए है. पूरा का पूरा बॉलीवुड एक दूसरे को सही और गलत साबित करने में लगा हुआ है, एक- दूसरे के लिए अभ्रद भाषा का प्रयोग किया जा रहा है.

बॉलीवुड दो खेमे में बंट चुका है, मायानगरी के इस शोर में सुशांत के न्याय के लिए जो मांग देश द्वारा उठायी गई थी, वह कहीं ना कहीं दबती नजर आ रही है. इस शोर को बढ़ावा देने में मीडिया का पूरा योगदान है.

अब इस बात को बॉलीवुड में भी कुछ लोग समझने लगे है, और सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं. हाल ही में कृति सनोन ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में, सुशांत सिंह राजपूत, फिल्म राब्ता में उनके को-स्टार की मृत्यु के बाद से हुई अराजकता(अव्यवस्था) के बारे में बात की.

https://www.instagram.com/p/CFPZicNggMb/?utm_source=ig_embed

कृति ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘वो तुम्हारे लिए लड़ते हैं, फिर वो आपस में लड़ने लगते हैं। ये एक ऐसी मुश्किल घड़ी है जिसे रोका नहीं जा सकता। अब ये सिर्फ तुम्हारे लिए नहीं रह गया, अब ये उनके लिए हो गया है, शायद पहले भी यह उन्हीं के लिए था’। कृति के इन पोस्ट के नीचे अपना नाम भी लिखा है जिसका मतलब है के ये बात वो ही कह रही हैं ये किसी और का कोट नही हैं।

यह मामला अब सुशांत सिंह के लिए नहीं रहा, यह अब राजनीति, बॉलीवुड, ड्रग्स माफिया, कंगना रनौत का मुद्दा बन गया है. उधर जिस मीडिया ने सुशांत के लिए प्राइम टाइम पर शो किए थे, वह मीडिया भी इस मुद्दे से कहीं ना कहीं भटकता नजर आ रहा है. मीडिया के लिए सुशांत का केस अब सुशांत का ना रहकर कंगना का केस बन गया है.

जो मीडिया आज ड्रग्स पर इतना हल्ला मचा रहा है और ड्रग्स कनेक्शन के जांच की मांग कर रहा है. यही मीडिया वर्षों से इस बात से वाकिफ है कि बॉलीवुड में ड्रग्स का चलन जोरो-शोरो पर है. जब हमारे बॉलीवुड के स्टार नशा करके पब से बाहर निकलते है, तो यही मीडिया अपने कैमरे में उनकी फोटो कैद करने के लिए बाहर खडे होकर उनका इंतजार करता है और हमारे सितारे कैमरो से नजरे चुराते हुए अपनी आलीशान गाड़ी में बैठकर रवाना हो जाते है.

अब देखना ये है कि जो लोग सुशांत को न्याय दिलाने की कसम खा रहे थे क्या वो सुशांत को न्याय दिला पाएंगे?, क्या ये केस ड्रग्स के एंगल से निकलकर सुशांत को न्याय दिलाने तक पहुंच पाएंगा?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *