आशा भोसले को है खाना बनाने का शौक, इंडियन आइडल-12 में बताई शीरा बनाने की खास विधि

मनोरंजन
Spread the love

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इंडियन आइडल 12 फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो में सुर साम्राज्ञी आशा भोसले बतौर गेस्ट पहुंची थीं। उन्होंने शो में कई तरह के खुलासे भी किए। सभी कंटेस्टेंट ने आशा जी के क्लासिक गानों पर परफॉर्म दी और कंटेस्टेंट अरुणिता कांजीलाल ने आशा जी के गानों ‘ये लड़का है अल्लाह’ पर परफॉर्म  पेश की। इसके साथ ही अरुणिता ने आशा जी को सूजी का शीरा भी खिलाया।

अरुणिता कांजीलाल ने गाना गाने के बाद कहा कि मैंने सुना है आपको खाना खाने का शौक है, इस आशा जी ने कहा कि मुझे खाना बनाने का शौक है। मैं एक दिन में 60 लोगों का खाना बना सकती हूं। आगे उन्होंने कहा कि जब वर्मन साहब के घर पार्टी होती थी तो खाना बनाने का काम मेरा काम होता था।

इसके बाद अरुणिता कांजीलाल सिंगर से कहती हैं कि उन्होंने शीरा बनाया है और वह चाहती हैं कि आशा जी इसको खाएं। इसके बाद आशा जी ने अरुणिता के हाथों का बना शीरा खाया और उसकी तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने अरुणिता को शीरा को खास अंदाज में बनाने की विधि भी बताई।

इसके साथ ही आशा जी ने अरुणिता को बताया कि कैसे अच्छे शीरा के लिए नाप के साथ इसको बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कैसे एक कटोरी घी, एक कटोरी सूजी आदि का लेकर इसको और अच्छे से बनाया जा सकता है। आशा जी ने जिस तरह से शीरा बनाने की विधि बताई उससे सभी खुश हो गए। जज अनु मलिक ने तो यहां तक कहा कि वह आशा की के हाथों का शीरा खाने घर जाएंगे। आशा भोसले भी ‘इंडियन आइडल 12’ के मंच पर खूब एन्जॉय किया है। एपिसोड में यादगार और एवरग्रीन गाने गाते कंटेस्टेंट नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *