योगी आदित्यनाथ से 54 हजार शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, अंतरजनपदीय तबादले को मंजूरी

समाचार प्रादेशिक
Spread the love

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों पर लगी रोक को हटा दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा ये बेसिक शिक्षकों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। यूपी सरकार के इस फैसले से 54 हजार शिक्षकों को फायदा होगा।

लाॅकडाउन में रुकी थी प्रक्रिया
कोरोना महामारी की वजह से देश भर में लाकडाउन लगा था। सरकार ने लाकडाउन के कारण शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब स्थिति को देखते हुए इस रोक को हटा दिया गया है और यह प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। तबादले पर लगी रोक के हटा दिए जाने से महिलाओं, दिव्यांगो और सैनिक परिवारों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक 45,000 शिक्षकों ने तबादले के लिए आवेदन किया था।

54,120 शिक्षकों को होगा फायदा
यूपी में कुल 54,120 शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादलों को मंजूरी दी गई है। जिसमे 25,814 पुरुष शिक्षक हैं और 28,306 महिला शिक्षिकाएं हैं। इसके अलावा 2,186 ऐसे शिक्षकों को भी लाभ मिला है जो किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। सरकार ने 2,285 दिव्यांग शिक्षकों और सैन्य सेवा से जुड़े शिक्षकों के आवेदन के तहत 917 तबादले किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *