IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स की पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 16 रनों से जीता मैच

खेल
Spread the love

राजस्थान रॉयल्स के 217 रनों के टारगेट के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 200 रन बना पाई और 16 रनों से मैच गंवा दिया. यह इस टूर्नामेंट में चेन्नई की पहली हार और राजस्थान की पहली जीत है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाफ डु प्लेसिस ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए.

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से संजू सैमसन ने 74 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 69 रन बनाए. वहीं, जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 8 गेंदों में नाबाद 27 रन की धुंआधार पारी खेली.

चेन्नई के लिए सैम कुरैन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए. संजू सैमसन और स्टीव स्मिथ की बेहतरीन शतकीय साझेदारी के बाद जोफ्रा आर्चर की आखिरी ओवर में खेली गई तेज पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 216 रन बनाए.

आखिरी ओवर में जोफ्रा आर्चर ने लुंगी एनगिडी की धुनाई करते हुए 4 छक्के जमाए और 8 गेंदों पर 27 रन ठोक दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *